Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

आनी क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव पूरे लाव लश्कर के साथ कराना गाँव में  सोमवार से शुरू होने वाले श्रीमदभावत पुराण महायज्ञ में शामिल होने के लिए देवालय से हुए रवाना

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | May 28, 2023 05:09 PM
 
आनी,
 
आनी क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव रविवार को अपने देवालय शमशर से विभिन्न अलंकरणों से सुसज्जित होकर  दिव्य रथ में सवार होकर कराना गाँव में सोमवार से शुरू हो रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ में शिरकत करने के देव वाद्य यंत्रों की  थाप् के साथ अपने करकुनों व सेंकड़ों देवलुओं संग लिए पूरे लाव लश्कर के साथ कराना गाँव के लिए रवाना हुए। कारकुनों के अनुसार देवता शमशरी महादेव शमशर से सामने बाली लैहनी की खड़ी  चढ़ाई को पार करके अपने पवित्र स्थान कराणा के लिए रवाना हुए। देवता के करकून खड़ी चढाई में अदम्य साहस का परिचय देकर  देवता साहिब के भारी भरकम रथ को महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।बता दें कि सोमवार से आनी के कराना गाँव में श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ शुरू होने जा रहा है. जिसका  शुभारंभ महायज्ञ में कलश स्थापना के लिए जल यात्रा से होगा. जिसमें क्षेत्र की सेंकड़ों सुहागिन महिलाएं भूखे पेट रहकर. नंगे पाँव से सिर पर रखे कलश पात्र में जल   भरकर लाएंगी। इस जल यात्रा में सबसे आगे  आराध्य देवता शमशरी  महादेव भी देव वाद्य यंत्रों की थाप के साथ शामिल होंगे। 
इस धार्मिक आयोजन का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त कुल्लू आशूतोष गर्ग बतौर मुख्यातिथि के रूप में करेंगे। वहीं श्रीमद्भागवत कथा का प्रवाह व्यासपीठ में सुशोभित आचार्य पं. जितेंद्र शर्मा अपने मुखारविंद से करेंगे। इस  पवित्र धार्मिक कथा का श्रवण करने के लिए कराना में सोमवार से हजारों भक्त जुटेंगे। स्थानीय मंदिर कमेटी व आयोजन तथा प्रवंधन समिति ने इस धार्मिक आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रबन्ध पूरे कर लिए हैं। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए लाभप्रद बताया है और देवता के समक्ष शीश नवाकर उनसे मंगलमय की कामना की है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,75,033
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy